Saturday, June 26, 2010
ये पब्लिक है...सब जानती है
विकासशील अर्थव्यवस्था के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए..शनिवार की सुबह जब आंखे खुली तो अखबारों में सबसे पहले इसी विज्ञापन पर नजर जा ठहरी...तेल की कीमतों में आग लगाने के बाद अब सरकार लोगों से सहयोग मांग रही है....इस विज्ञापन में पड़ोसी देशों का आंकड़ा पेश कर देश के आम आदमी को आईना दिखाने की कोशिश की गई है....पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से जारी इस विज्ञापन में सरकार खुद को बचाती नजर आई...हवाला दिया गया पड़ोसी देशों का...और ये भी कि कीमते बढ़ने के बावजूद एलपीजी पर 225 रुपये और मिट्टी तेल पर 16 रुपये की सब्सिडी दी जा रही है.... ये दिखाने की कोशिश की गई है कि देश में एलपीजी और केरोसीन की कीमत पड़ोसी देशों के मुकाबले काफी कम है....पड़ोसी देशों के मुकाबले यहां एलपीजी और मिट्टी तेल की कीमत कुछ भी नहीं....पर ये पूरा सच नहीं है....इस विज्ञापन में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बारे में कहीं भी जिक्र नहीं......क्योंकि सरकार को भी पता है कि पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे देश में...भले ही एलपीजी और केरोसिन की कीमते भारत के मुकाबले ज्यादा हो...लेकिन पेट्रोल और डीजल की कीमतें वहां काफी कम हैं..भारत में जहां पेट्रोल की कीमत बढ़कर 51.43 रुपए प्रति लीटर हो गई है...वहीं पाकिस्तान में मौजूदा कीमत 39.70 और श्रीलंका में 25.76 रुपये प्रति लीटर है....यानी कि भारत में पेट्रोल-डीजल की मौजूदा कीमत पाकिस्तान और नेपाल से काफी ज्यादा है....सरकार इसी बात को साफ छुपा गई है...ताकि लोगों को लगे कि उसने पेट्रो पदार्थों की कीमतों में इजाफा कर कोई गुनाह नहीं किया है...सवाल ये है कि जब पाकिस्तान और नेपाल जैसे देश इतनी कम कीमत पर लोगों को पेट्रोल-डीजल मुहैया करा रहे हैं तो फिर भारत क्यों नहीं...जिस अर्थव्यवस्था को बचाने की दुहाई दी जा रही है...क्या वो हमारे पड़ोसी देशों से भी कमजोर हो गई है....जाहिर है कहीं ना कहीं सरकार की नीति में ही खोट है....हमारी तो यही गुजारिश है कि आम आदमी के साथ रहने का दावा करने वाली यूपीए सरकार कम से कम जनता को तो बेवकूफ नहीं बनाए...क्योंकि ये पब्लिक सब जानती है
Wednesday, May 12, 2010
सुष्मिता भी एक मां हैं...
सिने तारिका सुष्मिता सेन के नाम से भला कौन नहीं वाकिफ है। जी हां वही सुष्मिता सेन, जिन्होंने 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीत कर देश का नाम रोशन किया। इसके बाद ही उनका बॉलीवुड से नाता जुड़ा। भले ही फिल्मों में वो कोई खास मुकाम हासिल नहीं कर पाई। लेकिन लोग उन्हें..उनकी स्टारडम की वजह से कम। नेकनियती की वजह से ज्यादा जानते हैं.। खूबसूरत सुष्मिता की सौंदर्य में उस समय़ और इजाफा हो गया, जब साल 2001 के दौरान उन्होंने अनाथालय में पल रही एक नन्नी सी जान को गोद लेकर सारी दुनिया के लिए एक मिसाल कायम किया। उन्होंने साबित कर दिखाया था कि मां वहीं नहीं होती जो जन्म देती है। बल्कि वो भी है जिनके दिल में मां का मर्म छिपा होता है.। पर ये उनके लिए ये फैसला आसान नहीं रहा होगा। अपने करियर के साथ-साथ अपनी भावी शादीशुदा जिंदगी की तस्वीर भी उनके जेहन में रही होगी, लेकिन उन्होंने इसकी कोई परवाह नहीं की। अपनी गोद ली हुई बेटी रिनी को बिल्कुल अपने कलेजे के टुकड़े की तरह ही पाला। यानी रील लाइफ में मां को रोल भले ही कैसे भी निभाया हो। रियल लाइफ में सुष ने ये किरदार बखूबी निभाया है। रिनी अब दस साल की हो गई है, सुष ने रिनी को भले ही अपने गर्भ से जन्म नहीं दिया लेकिन उसकी शक्लोसूरत बिल्कुल सुष्मिता की तरह मिलती है। सुष्मिता की मां कहती है...बचपन में सुष्मिता बिल्कुल ऐसी ही लगती थीं... यह सचमुच ताज्जुब की बात है । बहरहाल गोद लेने के साहसी काम के लिए सुष्मिता बधाई की पात्र हैं। वो रिनी को हर साल छुट्टियों में विदेश ले जाती हैं और अच्छी मां साबित हो रहीं हैं। सुष्मिता का बेटियों से प्यार यहीं नही खत्म हुआ, अब वो 34 साल की हो चुकी है, शादी भी नहीं की हैं, लेकिन उनका ममत्व एक बार फिर कुलांचे मारने लगा और वो दूसरी बेटी आलिशा को गोद लेने के लिए कोर्ट में अर्जी लगा दी। कोर्ट ने उनके हक में फैसला दिया और आज 8 महीने की आलिशा के साथ वो बहुत खुश है। सुष्मिता कहती हैं...कोर्ट में मेरे कुछ भी आसान नहीं था। क्योंकि मै अकेली अभिभावक थी और सेलिब्रिटी भी और ये सब मेरे हक में नहीं था। रिनी की तरह आलिशा को गोद लेने का निर्णय भी उनका खुद का बोल्ड फैसला था। उन्होंने साबित कर दिया कि मां बनने के लिए किसी शख्स से शादी करना ही जरूरी नहीं। सारी इंडस्ट्री में सुष ने एक शानदार मिसाल पेश की है और आज वो खुश है अपनी दोनों बेटियों के साथ...पर रिनी और आलिशा के लिए मदर्स डे तो ताजिंदगी होगी
मां तु बहुत याद आ रही...
मां मुझे तुम बहुत याद आती हो....मां जब मैने इस दुनिया में कदम रखा तो तेरी सोंधी खुशबू में जैसे समाता चला गया.....मुझे उसी वक्त अहसास हो गया था मां...कि तू ही मेरे लिए भगवान है...तू ही मेरे लिए सब कुछ है....तेरे आंचल की ठंडी छाव में मैं रोना भूल गया था....तूने ही तो मुझे अपने सीने से लिपटाकर एक खूबसूरत रिश्ते का अहसास दिलाया था....मेरी मां....मैने जब बोलना सीखा था तो पहली बार मेरे मुंह से जो आवाज निकली थी वो मां थी....मां...मैं जब अपनी तोतली जुबान में तुझे पुकारता...तो तू खिलखिलाकर कितना हंसती थी....मुझ पर दुनिया का सारा लाड़ प्यार उड़ेल देती थी...मां... तूझे तो याद होगा...कि मैने तेरी उंगलियां पकड़कर कैसे चलना सीखा था....पर हां जब मेरे नन्हें कदम तेरी ओर बढ़ते थे... तो अपना सारा काम छोड़कर मुझ ओर दौड़ पड़ती थी....और बड़े ही प्यार से मुझे गोद में उठा लेती ...याद है मां...जब मुझे पहली बार स्कूल भेज रही थी....तब तू कितना रोयी थी....जैसे लगता था कि मैं तूझे हमेशा-हमेशा के लिए छोड़कर कहीं दूर जा रहा था....तूझसे तो एक पल की जुदाई नहीं सहा जा रहा था...पर कुछ पल के लिए ही सही...अपने दिल पर पत्थर रखकर तूने मुझे अपने से दूर किया था....आज मैं बड़ा हो गया हूं मां...मैने अपने पैरों पर चलना बखूबी सीख लिया है...मैंने तो दुनिया की हर झोंकों को सहना भी सीख लिया है....मुझे याद है मां....मैं जब पहली बार तूझसे दूर गया...तो ऐसा लगा कि तेरा संसार ही उजड़ा जा रहा ....मैं यहां दूर देस में खूब रोया थी मां....पर, वहां तेरा आंचल भीगा...तू रात को सोती सोती उठ बैठती ..तो .लब पर बस मेरा ही नाम रहता ....ये कैसा प्यार तेरा है मां......जब भी मैं ठोकर खाती था, मां तूने ही तो मुझे उठाया ...थक कर हार नहीं मानू ये तूने ही समझाया है....मैं जानता हूं मां तेरी सुबह मेरी राहें तकते हुए शुरु होती है...और शाम मेरे इंतजार में खत्म हो जाती है...मां तू तो अपने सपने भूलकर मेरे सपने को ही जीती हो...होठों से मुस्कराती हो..विरह के आंसू पीती हो....पर क्या करूं मेरी मां...मै तो मजबूर हूं....पर आज भी समझने की कोशिश करता हूं...मां तेरा ये कैसा प्यार है....आज भी जब मुझे नींद आती नहीं, गिन के तारे जब कटती हैं रातें मेरी। दर्द मेरा जब कोई समझता नहीं, याद आती है माँ बस तेरी-बस तेरी। मां तू बहुत याद आ रही...बहुत याद
Thursday, December 31, 2009
२०१० में भारत की सुरक्षा तैयारियां और चुनौतियां
आकाश में सुखोई, धरती पर अग्नि और समुद्र में अरिहंत, ये है उभरते भारत की सामरिक ताकत की नई पहचान। इसी पहचान के जरिए आज भारत दुनिया के उन देशों की कतार में खड़ा है जिन्हें विश्वशक्ति का खिताब हासिल है। लेकिन ये तो महज शुरुआत भर है चुनौतियां अभी कई हैं। भूमंडलीकरण और उदारीकरण के दौर के बीच खुद को सबसे बेहतर साबित करने की चुनौती। आर्थिक विकास के साथ-साथ समग्र रक्षा विकास की चुनौती और दुश्मन के आक्रमक इरादों को नेस्तनोबूद करने की चुनौती। ये तो सबको पता है कि पूरी दुनिया की सुरक्षा जरूरतें तेजी से बदल रही हैं। खासकर दक्षिण एशिया में संघर्ष का तरीका तो पूरी तरह बदल चुका है। एक तरफ पाकिस्तान आतंकवाद की आग में जल रहा है तो दूसरी तरफ अफगनिस्तान में शांति बहाल करना अमेरिका के लिए टेढ़ी-खीर साबित हो रहा है। कुछ ऐसा ही हाल भारत के दूसरे पड़ोसी देशों का भी है। श्रीलंका, नेपाल और बांग्लादेश की भी अपनी अपनी मुसीबते हैं, समय-समय पर सिर उठाती भारत विरोधी ताकतें सुरक्षा की चिंताएं बढ़ा रही है। पिछले साल पड़ोसी देश चीन ने जिस तरह से अपनी 60वीं वर्षगांठ पर शक्ति प्रदर्शन किया। उससे भारत को एक नए सिरे से सोचने पर मजबूर कर दिया। इससे पहले ही चीन, लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक करीब चार हजार किलोमीटर लंबी, वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना के लिए मुश्किलें पैदा करने लगा है। जाहिर है इन सबके बीच भारतीय सेनाओं की महत्वकांक्षा भी बढ़ती नजर आई। बात क्रांतिकारी बदलाव की होने लगी, सुरक्षा तैयारियों में तकनीक का प्रभाव की मांग होने लगी, जैसे देश की राजनीतिक और नौकरशाही दोनों की नींद खुल गई। सुरक्षा तैयारियों को और मजबूत बनाने के लिए बात होने लगी। यही वजह है कि सशस्त्र सेनाओं को नए साजोसामान मुहैया कराने की कई महत्वकांक्षी योजनाएं शुरु की गई है, लेकिन ये योजनाएं सरकारी कार्यप्रणाली की शिकंजे में फंसी हुई है...नौकरशाही की जबड़े में फंसकर कुछ योजनाएं तो दम तोड़ चुकी है और कुछ कछुआ चाल में रेंगने को मजबूर है। इस साल भी बोफोर्स दलाली की वजह से दो दशकों से रुकी पड़ी होवित्जर तोप मिलने की उम्मीद भी ना के बराबर है, सेना को होवित्जर तोप के साथ ही लाइट और मीडियम हेलिकॉप्टर तो चाहिए ही, इसके अलावा पैदल जवानों के लिए एसॉल्ट रायफल और दूसरे साजोसामान की जरुरते पूरा करना, सैन्य अधिकारियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है...हालत ये है कि न तो वायुसेना को जरूरी 126 लड़ाकू विमान मिल पा रहे हैं, और ना ही नौसेना अपनी जरुरतों के मुताबिक खुद को तैयार कर पा रही है। नौसेना को ये उम्मीद जरुर है कि नए साल के दौरान रुस से परमाणु पनडुब्बी नेरपा मिल जाएगी...साथ ही कुछ स्टील्थ फिग्रेट और विध्वंसक पोत भी मिलने की उम्मीद की जा रही है, नौसेना को घोषित योजनाओं के मुताबिक समुद्री तटीय विमान और तटीय सुरक्षा को और चाक चौबंद करने की जरुरत है, पड़ोसी देश में बैलास्टिक मिसाइलों की बढ़ती तैनाती भी चिंता की बात है। दुश्मन की मिसाइलों से बचाव के लिए एंटी मिसाइल सिस्टम की जरुरत तेजी के साथ महसूस की जा रही है, लेकिन देश को रक्षा शोध संस्थान में विकसित किए जा रहे एंटी मिसाइल सिस्टम का अब तक परीक्षण ही पूरा नहीं हो पाए है। दूसरी ओर पिछले कुछ साल में भारत विश्व बाजार में हथियारों का सबसे बड़ा खरीदार बन कर उभरा है, इस दौरान उसने अपने सामरिक नजरिए को भी पूरी तरह बदल लिया। इसी के चलते अब वो परंपरागत हथियार खरीदने के बजाए हवा में ही विमान में ईंधन भरने की तकनीक और लंबी दूरी की मिसाइलें तक खरीद रहा है....लेकिन सच डरावना है, अभी भी हमारी सुरक्षा तैयारिंया काफी ढीली ढाली है,ग्यारहवीं रक्षा योजना को बने हुए तीन साल पूरे हो चुके हैं,लेकिन सरकार अभी तक इसे अंतिम रुप नहीं दे पाई है। रक्षा खरीद प्रणाली भी अभी तक अस्त व्यस्त है.। 2010 में उन प्रणालियों को और ज्यादा मजबूत करना यूपीए सरकार के लिए खासी चुनौती भरी होगी, तुलनात्मक रुप से देखा जाए तो एक और अपनी सुरक्षा बेड़े को मजबूत करने के लिए दुनिया का हर देश अपनी रक्षा बजट को दुगुना तीगुना कर रहे हैं....वहीं भारत अपनी कुल जीडीपी का महज 2 फीसदी ही रक्षा बजट पर खर्च करता है, जबकि चीन 7 और पाकिस्तान का रक्षा बजट पांच फीसदी है। अगर यही हाल रहा तो चीन की बात तो दूर हम पाकिस्तान के मुकाबले भी खड़े नहीं रह पाएंगे...साथ ही हाई टेक्नॉलोजी वाले हथियारों की खरीद और सशस्त्र सेनाओं की आधुनिकरण भरपूर बजट के बिना उम्मीद करना बेमानी है।
Saturday, November 21, 2009
चंदा मामा बिकने को तैयार है...जी हॉ चंदा मामा इज फार सेल । अगर आप भी किसी को प्यार करते है और अपने प्रेमी या प्रेमिका को कोइ गिफ्ट देना चाहते है तो आप उन्हे दे सकते है चंदा मामा...बस ये गिफ्ट थोड़ा मंहगा जरुर होगा । मगर मिलेगा जरुर इस बात की पक्की गारंटी दे रही है साइट www.moonforsale.com । इस साइट पर जाकर आप मन मर्जी को प्लोट खरीद सकते है । इस साइट की माने तो आप चांद पर अपना आशियां बना सकते है । सिर्फ यही नही आप चांद पर ज़मीन खरीद किसी को भी गिफ्त कर सकते है फिर वो चाहे आपकी पत्नी हो , बच्चे हो , माता -पिता या फिर आपकी प्रेमिका । इस साइट का दावा है कि चांद पर जमीन बेचने का हक उसे ही है और चांद पर कई प्लोट बिकाऊ है । 9 करोड़ एकड़ की प्रोपटी चांद पर है । जिसमे से फिलहाल 2प्रतिश ही आम लोगो के लिए बिकाउ है । साथ ही चांद पर हर तरह का प्लाट उपलब्ध है जिसकी शुरुआत एक एकड से होगी । अब आपके मन में ये बात कौंध रही होगी कि ये प्लाट कितने के है तो हम बताते हैं इस प्लाट की शुरुआती कीमत 18 डॉलर रखी गई है । पॉश इलाके में जमीन की कीमत थोड़ी महंगी ऱखी गई है...अगर प्लाट लेक ऑफ ड्रीम के पास जमीन खरीदनी है तो जेब थोडी ढीली करनी होगी क्योंकि यहा 1 अकड जमीन 34 डॉलर की है । यानि मात्र 18डॉलर देकर आप 1एकड जमीन के मालिक हो जायेंगे । आपको ये जान कर हैरानी होगी की अब तक 4.50 लाख से ज्यादा लोग चांद पर अपना आशिंया बना चुके है...इस साइट से अपना प्लॉट तो खरीद लेंगे मगर चांद पर जाने के लिए आपको इस साइट से कोई मदद नहीं मिलेगी...यानी चांद पर जाने का खर्चा आप खुद उठाएगा...अब भला करोड़ों रुपये खर्च कर चांद पर जाने से रहे...
Sunday, October 25, 2009
Thursday, October 22, 2009
आखिर जिसका डर था वही हुआ...ज्यादा आत्मविश्वास उन्हें ले डूबा...अब सारा दोष कार्यकर्ताओं पर मढ़ रहे हैं...पर इससे कुछ नहीं होनेवाला...जो होना था हो गया...हुड्डा सरकार के कई मंत्री इस बार विधायक भी नहीं बन सकें। जींद से चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे पूर्व शिक्षा और परिवहन मंत्री मांगे राम गुप्ता को जनता से ज्यादा खुद पर भरोसा था, लेकिन आईएनएलडी के हरिचंद ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया और धूल चटा दी। परिवहन मंत्री मांगे राम ने पिछले लोकसभा चुनाव में भी किस्मत आजमायी थी और मात्र 3300 वोटों से हार गए थे...इसलिए इस बार कुछ ज्यादा ही आश्वस्त नजर आ रहे थे..यही भरोसा उन्हें ले डूबा और करीब 8 हजार के भारी मतों से चुनाव हार गए। मांगेराम जींद विधानसभा से आठवीं बार चुनावी दंगल में उतरे थे। आईएनएलडी ने एक रणनीति के तहत पंजाबी समुदाय के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी मिड्डा को उतारा था। हुड्डा सरकार के दूसरे मंत्रियों में शहरी विकास मंत्री एसी चौधरी का नाम भी आता है। फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से चुनावी दंगल में उतरे एसी चौधरी को भी हार का मुंह देखना पड़ा और उन्हें निर्दलीय उम्मीदवार पंडित शिवचरण लाल शर्मा ने करीब 78 सौ वोटों से शिकस्त दी। ये वही एसी चौधरी हैं जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में फरीदाबाद से टिकट नहीं मिलने पर बगावत का झंडा बुलंद किया था...और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा तक भेज दिया था। हार का स्वाद चखने वालों में हुड्डा सरकार के सबसे ताकतवर मंत्री और मुख्यमंत्री पद के दावेदार वीरेंद्र सिंह का नाम आता है। वीरेंद्र सिंह हुड्डा सरकार में वित्त मंत्री थें। हालांकि वीरेंद्र सिंह ने आईएनएलडी सुप्रीमो को कड़ी टक्कर दी लेकिन फिर भी चुनावी जंग हार गए। उचान कलां से चुनावी जंग में उतरे वीरेंद्र सिंह को उम्मीद थी कि घरेलू मैदान होने का फायदा उन्हें जरुर मिलेगा। उधर चौटाला 1999 से 2005 में इनेलो के शानदार प्रदर्शन की याद ताजा करने मैदान में उतरे थें। वीरेंद्र सिंह को ओमप्रकाश चौटाला के मुकाबले 62048 वोट मिले। पिछले 25 सालों में दोनों एक दूसरे के खिलाफ कई बार चुनाव लड़े। अब बात हुड्डा सरकार के चौथे और अंतिम सिपहसलार फूलचंद मुलाना की। मुलाना इस वक्स प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हैं। अंबाला जिले के मुलाना सुरक्षित सीट से खड़े मुलाना को आईएनएलडी के रणजीत सिंह बरारा ने 2937 वोटों से हराया। जुलाई 2007 में प्रदेश कांग्रेस का बागडोर संभालनेवाले मुलाना हुड्डा सरकार में मंत्री थें। उनकी हार प्रदेश कांग्रेस के लिए करारी चोट मानी जा रही है
Subscribe to:
Comments (Atom)


